HomeHindi Newsरणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने कर दिया कमाल, जमा...

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने कर दिया कमाल, जमा दी हैट्रिक

मुंबई और मेघालय की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया है और मैच के पहले दिन ही शानदार हैट्रिक जमा दी है। शार्दुल ठाकुर ने अनिरुद्ध बी, सुमित कुमार, और जसकीरत सिंह शेखावत को आउट कर अफनी हैट्रिक पूरी की। वह 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, इनसे पहले पांडिचेरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के ऋषि धवन ने हैट्रिक ली थी। 

आपको बता दें मुंबई की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर मुंबई के 90 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। शार्दुल ठाकुर ने इससे पहले जम्मू कश्मीर के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ा था। और अब गेंदबाजी से कमाल कर दिया है।

मुंबई की टीम के लिए हैट्रिक हासिल करने वाले खिलाड़ी

जहांगीर बेहरामजी खोत (बॉम्बे) बनाम बड़ौदा – 1943/44

2) उमेश नारायण कुलकर्णी (बॉम्बे) बनाम गुजरात – 1963/64

3) अब्दुल मूसाभाई इस्माइल (बॉम्बे) बनाम सौराष्ट्र – 1973/74

4) रॉयस्टन हेरोल्ड डायस (मुंबई) बनाम बिहार – 2023/24

5) शार्दुल ठाकुर (मुंबई) बनाम मेघालय – 2024/25

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments