HomeHindi NewsEntertainment'शक्तिमान' को पसंद नहीं कपिल शर्मा.. अमिताभ-ऋतिक को लेकर यह कहा

‘शक्तिमान’ को पसंद नहीं कपिल शर्मा.. अमिताभ-ऋतिक को लेकर यह कहा

महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान बने मुकेश खन्ना घर-घर में पहचाने जाते हैं। साथ ही वे अपनी साफगोई के लिए भी जाने जाते हैं। कई अवसर पर उन्होंने नए एक्टरों को नसीहत भी दी है। इसके साथ ही कई बार कॉमेडियन कपिल शर्मा की आलोचना की है। उन्होंने अवॉर्ड शो में कपिल पर उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में फिर वही वाकया याद किया और कहा कि पूरा देश उनके कहे बिना, पैर छूता है और फिल्म इंडस्ट्री में शालीनता एक ऐसा गुण है, जो तेजी से खत्म हो रहा है।

बताया पूरा वाकया

मुकेश खन्ना ने कहा कि मुझे कपिल शर्मा क्यों पसंद नहीं हैं और मैंने उनके शो में जाने से क्यों मना कर दिया था। यह सभी के लिए एक आंख खोलने वाली कहानी है, ताकि वे समझ सकें कि फिल्म इंडस्ट्री वास्तव में कैसे काम करती है। उन्होंने बताया कि गोल्ड अवाड्र्स में मुझे एक अवॉर्ड दिया जा रहा था और कपिल शर्मा जो नया-नया पैदा हुआ था और कॉमेडी सर्कस कर रहा था। उसको भी अवॉर्ड दिया जा रहा था। वह मेरे पास आकर बैठ गया और हैरत है कि उसने मुझे पहचाना तक नहीं। वह लगभग 20 मिनट तक वहीं बैठा रहा और जब उसका नाम आया तो उसने अवॉर्ड लिया और घर चला गया।

ऋतिक और अमिताभ के बारे में यह कहा

मुकेश खन्ना ने इंडस्ट्री के दूसरे लोगों का भी जिक्र किया और कहा कि वे सभी उनके साथ पब्लिक प्लेस पर अच्छे से पेश आते हैं। मैं अमिताभ बच्चन से कई बार फ्लाइट में मिल चुका हूँ। वे लंदन से वापस आ रहे थे और मैं भी। हम एक-दूसरे को नहीं जानते, लेकिन वह जानते हैं कि हम दोनों एक्टर हैं, इसलिए हमने बात की। वहीं एक बार ऋतिक रोशन और मैं एयरपोर्ट पर खड़े थे। वह मुझसे मिले और कहा कि इस समय इस एयरपोर्ट पर दो सुपरहीरो खड़े हैं। मुकेश ने कहा कि भले ही आप कभी किसी से मिले न हों, आप उनकी तारीफ करते हैं और यह हमारी इंडस्ट्री, हमारी बिरादरी है। लेकिन कपिल शर्मा ने कोई शिष्टाचार नहीं दिखाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments