HomeHindi Newsशाकिब अल हसन ने सहवाग को दिया करारा जवाब

शाकिब अल हसन ने सहवाग को दिया करारा जवाब

बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम के बीच खेले गए T20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शाकिब अल हसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत नीदरलैंड की टीम को हरा दिया। शाकिब अल हसन ने 46 गेंद में 64 रनों की शानदार पारी खेली।

शाकिब अल हसन की इस पारी की बदौलत ही बांग्लादेश की टीम ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर नीदरलैंड की टीम के सामने रखा, और उसके बाद गेंदबाजों ने उस स्कोर का शानदार अंदाज में बचाव भी कर लिया। अब शाकिब अल हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सहवाग को करारा जवाब दे डाला है जिन्होंने कुछ दिनों पहले शाकिब अल हसन की जमकर आलोचना की थी।

दरअसल शाकिब अल हसन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सहवाग को लेकर सवाल किया गया जिस पर शाकिब ने रिपोर्टर के सवाल को बीच में ही रोक दिया और कहा कि कौन सहवाग? यानी शाकिब अल हसन ने बिना कुछ कहे ही वीरेंद्र सहवाग को करारा जवाब दे दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments