HomeHindi Newsशाह बोले-आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत.. महबूबा मुफ्ती ने यह कहा

शाह बोले-आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत.. महबूबा मुफ्ती ने यह कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के फोटो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पहलगाम आतंकवादी हमला स्थल पर पहुंच गई है। यह टीम जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता करेगी। इस बीच पीडीपी प्रमुख का भी बयान आया है।

कोई बयानबाजी नहीं करना चाहती हूं

पहलगाम आतंकी हमले पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। पूरे देश के लोगों के सामने कश्मीर के लोग शर्मिंदा हैं। यह हम सभी पर हमला है। यह पूरे जम्मू-कश्मीर के लोगों पर हमला है। इस समय मैं कोई बयानबाजी नहीं करना चाहती हूं क्योंकि इस समय हमारे देश के लोगों का दिल रो रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल मासूम पर्यटकों पर हमला भर नहीं था बल्कि जम्मू कश्मीर के लोगों पर हमला था और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महबूबा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां आए हुए हैं। मेरी उनसे अपील है कि वे पता लगाएं कि इसमें कौन लोग शामिल थे ताकि उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मैं आपसे शर्मिंदा हूं, कश्मीरी आपसे शर्मिंदा हैं कि आप यहां आए और आपके साथ इतना बड़ा हादसा हुआ। इस समय हमें सियासत करने की जरूरत नहीं है। मैं एक बार फिर अपने देश के लोगों से माफी मांगना चाहती हूं और शर्मिंदगी जाहिर करना चाहती हूं।

पूरा देश खड़ा हो जाए

पहलगाम आतंकी हमले पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में हर एक व्यक्ति को ऐसे खड़ा होना होगा कि वह स्वयं सेना का प्रतिनिधि है। हमें आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments