HomeHindi Newsस्कॉटलैंड ने नामीबिया की टीम को हराते हुए दर्ज की शानदार जीत

स्कॉटलैंड ने नामीबिया की टीम को हराते हुए दर्ज की शानदार जीत

T20 विश्व कप 2024 का 12वा मुकाबला नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम में नामीबिया के टीम को पांच विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। अब स्कॉटलैंड की टीम के दो मुकाबले में तीन अंक हो गए हैं। स्कॉटलैंड की टीम के सामने 156 रनों का लक्ष्य नामीबिया की टीम में रखा था। जवाब में 5 विकेट खोकर स्कॉटलैंड ने जरूरी रन बना लिए।

स्कॉटलैंड की टीम की ओर से बैरिंगटन ने 35 गेंद में 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा माइकल लीस्क ने 17 गेंद में 35 रन बनाए जिसमें चार छक्के शामिल रहे। नामीबिया की टीम की ओर से गेराल्ड इरासमस ने 29 रन देकर दो सफलता हासिल की।

अगर स्कॉटलैंड की टीम को देखा जाए तो अपने ग्रुप में स्कॉटलैंड की टीम नंबर एक पर पहुंच गई है। क्योंकि इंग्लैंड की टीम के सिर्फ एक अंक ही है। स्कॉटलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था। और अब यह टीम सुपर 8 में भी पहुंच सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments