HomeHindi Newsमप्र के हरदा में दिखा तबाही का मंजर.. खेत बारूद से पटे,...

मप्र के हरदा में दिखा तबाही का मंजर.. खेत बारूद से पटे, घरों में हो गए छेद

मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 200 से अधिक लोग घायल हैं। आसपास के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट के बाद कई घरों में छेद हो गए हैं। पत्थर इतनी तेजी से उडक़र आए कि दीवारों में छेद हो गए। इसके अलावा फैक्ट्री में धमाके से उड़ा मलबा घरों में फैल गया। आसपास खड़े वाहन जलकर खाक हो गए, तो खेतों में लोहे के टुकड़े और बारूद बिछ गया। घटनास्थल पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments