HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम साय से मिले एसबीआई के सीजीएम.. इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम साय से मिले एसबीआई के सीजीएम.. इन मुद्दों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने शर्मा से छत्तीसगढ़ में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। शासकीय योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से पहुंचाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

ग्रामीणों को बैंकिंग साक्षरता से जोडऩे पर बल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर इलाकों खासकर गावों तक बैंक शाखाओं का और अधिक विस्तार हो ताकि दूरस्थ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण-जन बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बन सकें। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में वित्तीय समावेशन बढ़ाने और ग्रामीणों को बैंकिंग साक्षरता से जोडऩे पर बल दिया। मुख्यमंत्री को शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये जा रहे कदमों और आगे की कार्ययोजना के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक रायपुर राकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments