HomeHindi Newsमंडोगी में बने कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड देखा, जिलाधिकारी आशीष चौहान ने दिए...

मंडोगी में बने कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड देखा, जिलाधिकारी आशीष चौहान ने दिए दिशा निर्देश

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने नीलकंठ क्षेत्र अंतर्गत मंडोगी में बने कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। गत 6 वर्षों से संचालित हो रहे इस ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़े का संचालन व इसके पृथकीकरण का कार्य किया जा रहा है। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बढ़ते कूड़े के दबाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसके विस्तार को लेकर एक टास्क फोर्स समिति के गठन के निर्देश एसडीएम यमकेश्वर को दिए हैं। समिति में एडीएम, बीडीओ, ईओ नगर पंचायत जोंक,ए एम ए जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स समिति को कूड़ा जनरेट करने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स से समय पर टैक्स प्राप्त करने सहित कूड़ा संकलन टेक्स का मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने समिति को सडक़ से ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंच मार्ग का डामरीकरण, कूड़े के पृथकीकरण में लगे कर्मचारियों के लिए शौचालय, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, व स्ट्रक्टचर जैसे पहलुओं को शामिल करते हुए श्रीनगर के कूड़ा ट्रेन्चिंग ग्राउंड की तर्ज पर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अजय जॉन, तहसीलदार यमकेश्वर साक्षी उपाध्याय, बीडीओ यमकेश्वर दृष्टि आनंद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्यपाल सिंह, नायब तहसीलदार सत्यपाल चौहान व वैभव, ग्राम प्रधान तोली धनवीर सिंह, सहित अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments