HomeHindi Newsसीएम योगी के कायल हुए सत्येंद्र दास.. अयोध्या के निर्माण कार्य पर...

सीएम योगी के कायल हुए सत्येंद्र दास.. अयोध्या के निर्माण कार्य पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मुख्यमंत्री का आना तो स्वाभाविक है। यहां इतने कार्यक्रम चल रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री यहां नहीं आते तो कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं हो पाता। योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सत्येंद्र दास ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस उद्देश्य से आ रहे हैं वो बहुत अच्छा है। इससे कई सारे अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।
दर्शन में कोई समस्या नहीं : एडीजी
अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था पर एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि किसी तरह की कोई समस्या दर्शन में नहीं हो रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यवस्था की समीक्षा करने अयोध्या आएंगे और हम सभी का मार्गदर्शन करेंगे। अभी तक यहां जितने भी कार्यक्रम हुए हैं, उनमें सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments