HomeHindi Newsसरफराज खान ने डेब्यु में जड़ा अर्धशतक

सरफराज खान ने डेब्यु में जड़ा अर्धशतक

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका पहला दिन का खेल जारी है। और आज भारतीय टीम की ओर से डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। सरफराज फिलहाल 58 गेंद में 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लंबे इंतजार के बाद मिला मौका और मौके को भुनाया

भारतीय टीम के लिए आज अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे सरफराज खान को लंबे इंतजार के बाद मौका मिला। और सरफराज खान ने मात्र 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सरफराज खान इस वक्त तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। हो सकता है वह अपनी डेब्यु पारी में शतक भी जड़ दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments