HomeHindi Newsदेश को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल का बहुत बड़ा...

देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान : धामी

देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई और उसमें हिस्सा भी लिया। जब मुख्यमंत्री खुद मैराथन में शामिल हुए तो प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। सीएम ने खुद दौडक़र फिटनेस और देश की एक-अखंडता का संदेश दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का इस देश की एकता और अखंडता में देश को एक सूत्र में बांधने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हर जगह एकता दिवस के रूप में यह दौड़ हो रही है।

धनतेरस की दीं शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। ऐसी भगवान धनवंतरि से कामना करता हूँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments