HomeHindi NewsEntertainmentशिव मंदिर पहुंचकर सारा अली खान हुई नतमस्तक,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के...

शिव मंदिर पहुंचकर सारा अली खान हुई नतमस्तक,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आई तस्वीर

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान जितना ग्लैमर की दुनिया में मशहूर हैं,उतना ही सारा धर्म और अध्यात्म जगत में भी एक्टिव रहती हैं।

केदारनाथ फिल्म के बाद से ही सारा अली खान की शिव भक्ति जमकर सामने आने लगी थी। सारा अली खान हमेशा अलग-अलग शिव मंदिरो में दर्शन करने पहुँचती हैं। वहीँ अब अयोध्या में रामलला के विराजित होने के बाद सारा ने एक बार फिर शिव मंदिर के दर्शन किये हैं।

भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक हुई सारा

अयोध्या में रामलला के विराजित होने के बाद सारा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान भगवान शिव के मंदिर में नजर आई। भोलेनाथ के दरबार में सारा अली खान नतमस्तक नजर आ रही हैं। वहीँ उन्होंने इन तस्वीरें के लिए कैप्शन देते हुए जय भोलेनाथ के जयकारे भी लगाए।

https://www.instagram.com/p/C2c0GhUIM4z/?utm_source=ig_web_copy_link

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सारा अली खान की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग जहाँ सारा की भक्ति की सराहना कर रहे हैं। तो वहीँ कुछ लोगो ने सारा को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कहा कि “क्या जवाब दोगे रोशे मेशर में उस रब को” एक अन्य यूजर ने कहा “शर्म करो अपने नाम पर,तुम्हारा नाम सारा अली खान है ” . वहीँ ज्यादातर यूजर्स ने जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments