HomeHindi Newsसंजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं मिलेगी जगह:रिपोर्ट

संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं मिलेगी जगह:रिपोर्ट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए कल टीम इंडिया का ऐलान होना है और उससे पहले एक बड़ी खबर संजू सैमसन को लेकर सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं चुना जाएगा और यह उनके लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी नहीं खेल रहे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिलेगी संजू सैमसन को जगह रिपोर्ट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारतीय टीम से यह खबर आ रही है कि संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुना जाएगा और ना ही इसमें करुण नायर जगह मिलेगी। करुण नायर को लेकर यह कहा जा रहा है कि उनको टीम में रखने से टीम का बैलेंस खराब हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments