HomeHindi Newsसंजू सैमसन बूढ़े हो चुके हैं, वो T20 WC में खेलते हुए...

संजू सैमसन बूढ़े हो चुके हैं, वो T20 WC में खेलते हुए नहीं दे रहे दिखाई

भारतीय टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। संजू सैमसन जिनको t20 विश्व कप की टीम में भी जगह मिली थी लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में मौका मिला और उन्होंने रन भी बनाए हैं। लेकिन अब अमित मिश्रा ने संजू सैमसन के 2026 के t20 विश्व कप खेलने को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है।

संजू सैमसन बूढ़े हो चुके हैं: अमित मिश्रा

हाल ही में अमित मिश्रा एक पॉडकास्ट में आए हुए थे जहां पर उनसे संजू सैमसन को लेकर सवाल किया गया। उस पर अमित मिश्रा ने कहा है कि “संजू सैमसन अब बूढ़े हो चुके हैं। अगर उन्हें 2026 का T20 विश्व कप खेलना है तो अभी से लगातार प्रदर्शन उस समय तक बरकरार रखना होगा। मुझे संजू सैमसन वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अब अगर संजू सैमसन को देखा जाए तो संजू सैमसन की अभी वर्तमान उम्र 29 साल है और अमित मिश्रा संजू सैमसन को बूढ़ा बता रहे हैं जो की काफी हैरान करने वाला बयान है। संजू सैमसन को अभी भारतीय टीम में लगातार मौके मिलने शुरू हुई हुए हैं। और ऐसा लग रहा है कि वह भारत की T20 टीम के सेटअप में लंबे समय तक खेलते हुए दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments