HomeHindi Newsगंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़के संजय मांजरेकर, कहा- उन्हें मीडिया से...

गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़के संजय मांजरेकर, कहा- उन्हें मीडिया से रखो दूर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उनके ऊपर सवालों की बौछार हुई और गौतम गंभीर ने भी बाकी से हर सवाल के जवाब दिए। जहां उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर भी सवाल किया गया और सभी सवालों का उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया है। लेकिन उनका ये अंदाज भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आया है और उन्होंने जमकर गौतम गंभीर की आलोचना की है।

गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस से रखो दूर : संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैंने अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर को देखा। बीसीसीआई के लिए उन्हें इस तरह की जिम्मेदारियों से दूर रखना समझदारी होगी, उन्हें पर्दे के पीछे काम करने देना चाहिए। उनके पास बातचीत करते समय न तो सही व्यवहार है और न ही सही शब्द। रोहित और अगरकर मीडिया के सामने आने के लिए बेहतर खिलाड़ी हैं।

आपको बता दे संजय मांजरेकर आमतौर पर मुंबई के लोगों की ज्यादा बात करते हैं। अजीत आगरकर, रोहित शर्मा दोनों मुंबई के हैं इसलिए वो अजीत आगरकर, रोहित शर्मा की आलोचना कभी करते हुए दिखाई नहीं देते हैं लेकिन अब उन्हें गौतम गंभीर भी उन्हें रास नहीं आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments