HomeHindi NewsEntertainment'धुरंधर' में संजय दत्त का इंटेंस लुक, जानें कब रिलीज हो रही...

‘धुरंधर’ में संजय दत्त का इंटेंस लुक, जानें कब रिलीज हो रही मल्टीस्टारर फिल्म

इस साल की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स लगातार एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल और आर माधवन के बाद, अब अभिनेता संजय दत्त का लुक भी फिल्म से सामने आ गया है, जो काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त का ‘द जिन’ लुक

मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी दमदार है। उनके पोस्टर के कैप्शन में उन्हें ‘द जिन’ बताया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म में संजय दत्त के किरदार को किसी जिन्न (Genie) की तरह रहस्यमय और ताकतवर दिखाया जा सकता है।

ट्रेलर और रिलीज की तारीख

फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रविवार को आर माधवन का लुक जारी किया गया था। इस लुक में उनके सिर के बाल आगे से कम थे और उन्होंने चश्मा पहना हुआ था। उनके किरदार का नाम ‘कर्म का सारथी’ बताया गया था। अर्जुन रामपाल का लुक भी पहले ही जारी किया जा चुका है।

टाइटल ट्रैक और फर्स्ट लुक

  • पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था।
  • इससे पहले जुलाई में फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र जारी किया गया था, जिसमें पूरी स्टार कास्ट की एक झलक दिखाई गई थी।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में एक भारी भरकम स्टारकास्ट मौजूद है: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन। फिल्म की कहानी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments