More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसनातन धर्म ज्ञान का महासागर, सीएम बोले-छग में बनेगा 'भागवत भवन'

    सनातन धर्म ज्ञान का महासागर, सीएम बोले-छग में बनेगा ‘भागवत भवन’

    सनातन धर्म ज्ञान का महासागर है, जिसमें जितनी क्षमता हो, वह उतने गहरे उतर सकता है। ज्ञान की इस परंपरा का न आदि है और न ही अंत है। यदि हम केवल श्रीमद् भागवत की ही बात कर लें, तो इसकी गहराई को छूने के प्रयास में ही सारा जीवन बीत जाता है। यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोधमा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। जशपुर जिला ग्राम लोधमा में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। वृंदावन से पहुंचे श्रद्धेय पंडित श्री बलराम शास्त्रीजी कथा वाचन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। ग्राम लोधमा राम वन गमन क्षेत्र अंतर्गत शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वन गमन परिपथ को भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    वृंदाबिहारी लाल की जयकारे लगे
    कथावाचक पंडित बलराम शास्त्री ने मुख्यमंत्री को तुलसी माला और श्री राम गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री में वृंदाबिहारी लाल की जयकारे के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने गांव वालों को इस भक्तिमय आयोजन की शुभकामना देते हुए कहा की यह भव्य आयोजन करते आ रहे हंै। आगे भी होता रहे। उन्होंने कहा कि वृंदावन बिहारी और राधा रानी के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला।
    हम सबके विश्वास पर खरा उतरेंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले बजट में कुनकुरी में अस्पताल की सौगात दी गई है, जिससे अंचल में स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ेगी। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। अंचल को अनेकों सौगातें दी हैं। आगे भी अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की गई। कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आई.जी. अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एस.पी. शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments