HomeHindi Newsसंभल पथराव मामला: कमिश्नर बोले- "स्थिति नियंत्रण में, दोषियों पर होगी सख्त...

संभल पथराव मामला: कमिश्नर बोले- “स्थिति नियंत्रण में, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल में पथराव की घटना पर कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है और इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना में संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क और एक स्थानीय विधायक के बेटे के खिलाफ भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पथराव के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज जारी है। कमिश्नर ने कहा कि दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, और आवश्यकता पड़ने पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments