HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसैनी बोले-हरियाणा में भाजपा की लहर.. छग में भी सीएम साय ने...

सैनी बोले-हरियाणा में भाजपा की लहर.. छग में भी सीएम साय ने डाला वोट

हरियाणा में नगरीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा को लेकर एक जबरदस्त माहौल है। मैं दूसरे दिन के प्रचार के लिए यहां बल्लभगढ़ आया हूं। मैं फरीदाबाद के उन सभी महानुभावों का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मन बना लिया है कि 2 मार्च को बहुत बड़े जनादेश के साथ यहां कमल खिलेगा।

तीसरे चरण में भी मिलेगी सफलता

वहीं छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। विष्णु देव साय ने कहा कि आज त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव का तीसरा चरण और अंतिम चरण है। आज हम सपरिवार गांव में मतदान करने आए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस प्रकार से नगरीय निकाय चुनाव में और पंचायती राज के दो चरण के चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, वही सफलता तीसरे चरण में भी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments