HomeHindi NewsEntertainmentसोशल मीडिया पर छाई साध्वी हर्षा.. बयान से पलटकर अब यह कहा

सोशल मीडिया पर छाई साध्वी हर्षा.. बयान से पलटकर अब यह कहा

संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ में कई साधु-संन्यासी चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं में एक महिला भी हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान सबकी नजरों में आईं हर्षा रिछारिया संन्यासियों के भेष में दिखाई पड़ीं। उन्होंने मीडिया के सामने खुद को साध्वी बताया। सोशल मीडिया पर सबसे खूबसूरत साध्वी के तौर पर वायरल होने के बाद उनके सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर होने की बात सामने आई है। हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्या बताई जा रही हैं।

वीडियो वायरल होने पर हर्षा ने अब यह कहा

हर्षा ने खुद के वीडियो वायरल होने पर कहा कि मैं अभी साध्वी की तरफ बढ़ रही हूं, लेकिन साध्वी बनी नहीं हूं। साधु बनने के लिए एक दीक्षा लेनी होती है, कई संस्कार करने होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी वेशभूषा देखकर लोगों ने साध्वी हर्षा नाम दे दिया। मुझे सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जा रहा है। हर्षा ने कहा कि यह सब देखकर अच्छा लग रहा है लेकिन मैं यही कहूंगी कि मुझे साध्वी का टैग देना अभी ठीक नहीं है। गुरुदेव ने अभी इसकी आज्ञा भी नहीं दी है। ऐसे में मुझे साध्वी कहना ठीक नहीं है।

मॉडर्न लाइफ स्टाइल के पुराने वीडियो वायरल

हर्षा के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हर्षा मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। अब उनके एक पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे मॉडर्न लाइफ स्टाइल जीती नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments