HomeHindi Newsइंटरनेशनल मास्टर्स लीग में दिखेगा सचिन तेंदुलकर का जलवा, इस तारीख से...

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में दिखेगा सचिन तेंदुलकर का जलवा, इस तारीख से शुरू होगी लीग

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जलवा एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देगा। क्योंकि एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। और इस बार इंटरनेशनल मास्टर लीग में सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी भी करते नजर आएंगे। रायपुर मुंबई और लखनऊ में इसके मुकाबले होंगे।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में 6 टीमें लेंगी हिस्सा

तीन शहरों में खेली जाने वाली इस लीग में भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के रूप में कुल 6 टीम हिस्सा लेंगी। भारत की कप्तानी दिग्गज सचिन तेंदुलकर को सौंपी गई है। वहीं इयोन मोर्गन को इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है, जबकि ब्रायन लारा को वेस्टइंडीज की कमान मिली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी शेन वॉटसन करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं श्रीलंका की टीम की कमान कालूवितरना और दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी जैक कॉल्स करते हुए नजर आएंगे।

https://x.com/imlt20official/status/1843629422102098226?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843629422102098226%7Ctwgr%5Ef8e809b94807e7a943845583f9a7288f773f1906%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.sportskeeda.com%2Fcricket%2Fsachin-tendulkar-set-lead-india-international-masters-league-2024

17 नवंबर से इस लीग की शुरुआत होगी और 8 दिसंबर तक इस लीग का आयोजन किया जाएगा और इसका फाइनल मुकाबला रायपुर के मैदान पर होगा। यानी रायपुर के मैदान पर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments