HomeHindi NewsDefenceS-400 : यूक्रेन ने तबाह किया रूसी ब्रह्मास्त्र.. भारत के अरबों डॉलर...

S-400 : यूक्रेन ने तबाह किया रूसी ब्रह्मास्त्र.. भारत के अरबों डॉलर हो जाएंगे बर्बाद

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। युद्ध में कभी रूस बढ़त बनाता है तो कभी यूक्रेन रूस को नुकसान पहुंचाता है। अब तक रूस को लग रहा था कि उसके पास एस-400 नामक ब्रह्मास्त्र है, जिसकी मदद से वह अपनी रक्षा कर सकता है और दुश्मन के इरादों को नेस्तनाबूत कर सकता है, लेकिन अब रूस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल इसकी क्षमता की अब पोल खुल गई है। यूक्रेन की सेना ने क्रीमिया की सुरक्षा के लिए तैनात रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बड़ी आसानी से तबाह कर दिया है। यह कारानामा उसने अमेरिका से मिले एटीए सीएमएस रॉकेट का इस्तेमाल कर करके दिखा दिया है।

10 रॉकेट दागकर किया तबाह

यूक्रेन ने 10 राकेट दागकर रूस के एस-400 सिस्टम को तबाह कर दिया है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि इससे भारत का क्या लेना-देना, तो हम आपको बता दें कि भारत ने अरबों डॉलर खर्च कर रूस से एस-400 सिस्टम खरीदने का करार किया है। रूस का दावा है कि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयर डिफेंस सिस्टम है जो किसी भी मिसाइल को मार दिखा सकता है। भारत ने भी 5 एस-400 सिस्टम खरीदे हैं और उसे 3 ही अब तक मिले हैं। ऐसे में अमेरिका की नाराजगी झेलकर भी भारत ने रूस से एस-400 खरीद लिए हैं, लेकिन अब अमेरिकी रॉकेट की मारक क्षमता से भारत को चिंता है। भारत ने यह सिस्टम चीन और पाकिस्तान के विरुद्ध तैनात करने का मन बनाया था, लेकिन अब उसकी चिंता बढ़ गई है।

एक भी रॉकेट को नहीं गिरा पाया रूस

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका का यह रॉकेट सिस्टम 2 टन वजनी है और इसमें ग्रेनेड के आकार के हजारों बम हैं। जब यूक्रन ने इन्हें दागा तो एस-400 सिस्टम को काफी नुकसान हुआ है। हमले के बाद रूस ने नष्ट हुए इस एस-400 को दूसरे जगह तैनात किया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने एस-400 को तबाह कर दिया जबकि यह एयर डिफेंस सिस्टम एक भी रॉकेट को मार गिराने में कामयाब नहीं हुआ। अब रूसी सिस्टम की क्षमता सामने आने के बाद भारत की चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments