HomeHindi Newsवक्फ कानून पर J&K विधानसभा में हंगामा, नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस के...

वक्फ कानून पर J&K विधानसभा में हंगामा, नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस के विधायक भिड़े

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दूसरे दिन भी वक्फ कानून पर हंगामा जारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव के पर भाजपा विधायकों ने विरोध किया है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वक्फ कानून पर चर्चा की मांग पर अड़े हैं। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस के बीच नोकझोंक हुई। नेकां और पीडीपी विधायकों के बीच भी बहस हुई। नेकां के विधायक वक्फ कानून पर विधानसभा में बहस की मांग पर अड़े हैं।

सत्तापक्ष व भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

सोमवार को वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायकों ने इसे मुस्लिम विरोधी करार दिया तो भाजपा ने इसका विरोध किया जिइससे मामला गरमा गया। दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई। कांग्रेस विधायक इरफान अहमद लोन और भाजपा विधायक सतीश शर्मा के बीच तो धक्का-मुक्की तक हो गई। विधेयक के विरोध में लिखे नारों के कागज फाड़ दिए गए। विधानसभा के बजट सत्र का 13 दिनों बाद शुरू हुए दूसरे चरण के दो दिन खूब हंगामा हुआ है।

वक्फ संशोधन अधिनियम को निरस्त करने का आग्रह

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा के बीच पीडीपी ने सदन में एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन अधिनियम को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments