HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट के पास होगा इतिहास रचने...

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट के पास होगा इतिहास रचने का मौका

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। दोपहर 3:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा और इंग्लैंड की टीम की निगाहें एक बार फिर से श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर होगी। और इस सीरीज में जो रुट पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा।

जो रूट के पास इस मुकाबले में रहेगा इतिहास बनाने का मौका

रूट अगर इस मैच में शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज एलिस्टर कुक के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 33 शतक लगाए हैं। 

आपको बता दें जो रूट जिस तरीके के फॉर्म में चल रहे हैं जो रूट इस सीरीज में कई अहम रिकॉर्ड बना सकते हैं और श्रीलंका की गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं है ऐसे में रूट के पास काफी सारे रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments