HomeHindi Newsटेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट को लेकर सामने आया रोहित का बड़ा...

टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट को लेकर सामने आया रोहित का बड़ा बयान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में विश्व कप फाइनल जीतने के बाद T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा ने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया था उसके बाद इस तरह की बातें होने लगी थी कि रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट और वनडे से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। लेकिन अब रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट और वनडे रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

रोहित शर्मा ने बताया कब तक है उनका खेलने का प्लान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब एक इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह कब तक क्रिकेट खेलते रहेंगे और कब रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे।रोहित शर्मा ने खुलकर उस इवेंट पर अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है।

रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि “मैंने वास्तव में रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन, मुझे नहीं पता कि जीवन आपको कहां ले जाता है। मैं इस समय अभी भी अच्छा खेल रहा हूं। इसलिए मैं सोच रहा हूं कि मैं कुछ और साल खेलना जारी रखूंगा और फिर, मुझे नहीं पता। मैं वास्तव में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और 2025 में WTC फाइनल है, उम्मीद है कि भारत इसमें जगह बनाएगा।।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments