HomeHindi Newsपुणे टेस्ट मैच में अभ्यास में बल्लेबाजी करते वक्त रोहित को दो...

पुणे टेस्ट मैच में अभ्यास में बल्लेबाजी करते वक्त रोहित को दो बार लगी गेंद

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया अभ्यास कर रही है आज टीम इंडिया का अभ्यास सेशन चल रहा है जहां पर विराट कोहली, रोहित शर्मा सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन इसी अभ्यास सेशन के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दो बार गेंद लगने की खबर सामने आ रही है।

कप्तान रोहित शर्मा को दो बार लगी गेंद लेकिन फिर भी करते रहे अभ्यास

पुणे टेस्ट मैच में अभ्यास से पहले जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसमें यह बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अभ्यास के दौरान दो बार गेंद लगी। दोनों बार टीम के सभी खिलाड़ी रोहित शर्मा के पास भी आए लेकिन उसके बाद भी रोहित शर्मा अभ्यास करते रहे और घबराने की कोई भी बात समझ नहीं आई। यानी गेंद तो लगी लेकिन उस तरह से नहीं लगी की खिलाड़ी चोटिल हो जाए यही वजह रही कि रोहित शर्मा अभ्यास करते रहे।

आपको बता दे बेंगलुरु टेस्ट मैच में पहली पारी में रोहित शर्मा ने दो रन बनाए थे तो दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में रोहित शर्मा टीम इंडिया के काफी अहम बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा जब रन बनाते हैं तो टीम के ज्यादातर खिलाड़ी आत्मविश्वास से खेलते हुए नजर आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments