HomeHindi Newsट्रॉफी जीतकर वापस भारत लौटे रोहित शर्मा की खुशी का नहीं रहा...

ट्रॉफी जीतकर वापस भारत लौटे रोहित शर्मा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, जमकर करने लगे भांगड़ा

t20 विश्व कप की चैंपियन टीम भारत अब वापस अपने वतन लौट चुकी है। दिल्ली में इस वक्त भारतीय टीम का भव्य स्वागत हो रहा है और एयरपोर्ट से ही फैंस की दीवानगी लगातार टीम इंडिया के प्रति देखी जा रही है। कप्तान रोहित शर्मा का भी एक अलग ही रूप देखा जा रहा है। इस रूप में रोहित शर्मा जमकर भांगड़ा भी करते नजर आ रहे हैं।

जमकर थिरके रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस विश्व कप की जीत में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा आमतौर पर नाचते नही हैं लेकिन इस विश्व कप की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी जमकर जश्न मना रहे हैं और भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी जमकर थिरकते नजर आए हैं।

कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरीके से कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments