HomeHindi News37 साल की उम्र में आईसीसी रैंकिंग में दिख रहा रोहित शर्मा...

37 साल की उम्र में आईसीसी रैंकिंग में दिख रहा रोहित शर्मा का जलवा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे उनके क्रिकेट में बेहतरी आती जा रही है। रोहित शर्मा अब और भी खतरनाक होते जा रहे हैं, और बीते एक डेढ़ साल में तो रोहित शर्मा ने अपने खेलने के अंदाज में भी बदलाव किया है और अब रोहित शर्मा पहली गेंद से ही रन बनाने की कोशिश करते हैं। और अब इसका असर आईसीसी की रैंकिंग में भी दिखने लगा है जहां रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार होते नजर आ रहे हैं।

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

हाल ही में आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग्स जारी की है जिसमें रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाई है। और अब रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर बाबर आजम है तो अब दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विराजमान हो गए हैं। वहीं अगर टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर मौजूद है।

आपको बता दें रोहित शर्मा की टेस्ट फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में 3 साल बाद टॉप फाइव में एंट्री हुई है। विराट कोहली फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं और वनडे रैंकिंग में विराट कोहली चौथे स्थान पर बने हुए हैं। यशस्वी जयसवाल की भी अच्छी पोजीशन आईसीसी रैंकिंग में बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments