HomeSportsBGT Seriesएडिलेड टेस्ट मैच में फ्लॉप रोहित शर्मा का बल्ला, नहीं खेल सके...

एडिलेड टेस्ट मैच में फ्लॉप रोहित शर्मा का बल्ला, नहीं खेल सके कप्तानी पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल जारी है और पहले दिन के खेल में भारतीय टीम इस वक्त संकट में दिखाई दे रही है। क्योंकि भारतीय टीम ने सिर्फ 91 रनों के भीतर अपने पांच टॉप ऑर्डर के विकेट गवा दिए हैं। और इस वक्त क्रीज पर ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एडिलेड में नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके उन्होंने 23 गेंद का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। तो इस तरह से रोहित शर्मा की वापसी कुछ खास नहीं रही और रोहित शर्मा कप्तानी पारी नहीं खेल पाए।

आपको बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने 69 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम इंडिया को संकट से उबारा। लेकिन फिर भारतीय टीम का कॉलेप्स हो गया और उसके बाद भारतीय टीम अब तक संकट में ही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments