HomeHindi Newsदूसरी पारी में भी नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, डोमेस्टिक में...

दूसरी पारी में भी नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, डोमेस्टिक में भी जारी फ्लॉप शो

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेल रहे हैं जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे हैं मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाने के बाद रोहित शर्मा दूसरी पारी में सिर्फ 28 रन ही बना सके और एक बार फिर से खराब शॉट खेल कर आउट हो गए

अच्छे टच में दिखाने के बाद भी आउट हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में सिर्फ तीन रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में उन्होंने शुरुआत शानदार की और अपनी पारी में तीन छक्के भी लगाए। लेकिन जब ऐसा लग रहा था कि आज रोहित शर्मा बड़ी पारी खेल सकते हैं एक बार फिर से वो ऑफ साइड कवर के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और मिड विकेट पर वह आउट हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments