HomeHindi Newsपर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सामने आई बड़ी खबर

पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सामने आई बड़ी खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच भारत के मैदान पर 22 नवंबर से शुरू होना है। और इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल खबर यह है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को यह बता दिया है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।

रोहित ने किया साफ, पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए नहीं देंगे दिखाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को यह बता दिया है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं है वह अभी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। यानी 22 नवंबर से भारत में होने वाले पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। और दूसरे टेस्ट मैच में वो टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे इसको लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments