HomeHindi Newsचैंपियन ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, दे दिया बड़ा...

चैंपियन ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, दे दिया बड़ा बयान

भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित 50वीं वर्षगांठ पर एक बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा के बयान से यह माना जा सकता है कि रोहित शर्मा चाहते हैं कि उनकी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भारत जीते।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री सहित मुंबई क्रिकेट के दिग्गज शामिल हुए।रोहित ने अपने इरादे नहीं छिपाए और उन्होंने कहा कि वो और उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी को वानखेड़े स्टेडियम में वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि टी 20 वर्ल्डकप ब2024 की ही तरह मुंबई में एक और समारोह किया जा सके।

हम ट्रॉफी को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे: रोहित शर्मा

वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने कहा कि “हम एक और टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे, तो 140 करोड़ लोगों की इच्छाएं हमारे पीछे होंगी, हम ये जानते हैं। हम इस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments