HomeHindi Newsरोहित शर्मा मोटे हो गए हैं और ठीक से चल नहीं पाते,...

रोहित शर्मा मोटे हो गए हैं और ठीक से चल नहीं पाते, पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर लगातार क्रिकेट जगत में बातें होती रहती हैं। और अब इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने भी रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि मुझे दुख होता है कि रोहित शर्मा मोटे हो गए हैं और ठीक से चल भी नहीं पाते हैं।

रोहित की फिटनेस पर अजय जडेजा ने उठा दिए सवाल

दरअसल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में जो टेस्ट सीरीज खेली गई है उसमें रोहित शर्मा की फील्डिंग और उसके बाद बल्लेबाजी दोनों ही खराब रही है। रोहित शर्मा ने स्लिप में काफी ज्यादा कैच छोड़े हैं और उनकी फिटनेस साफ तौर पर खराब दिख रही थी। यही वजह है कि अब अजय जडेजा ने रोहित शर्मा की फिटनेस को नोटिस किया है और उन पर सवाल उठाए हैं।

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अजय जडेजा ने कहा कि “न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से आपको एक वेक अप कॉल मिल चुकी है. हमने इस साल वर्ल्ड कप जीता और दुनिया में टॉप पर हैं. हमारे पास सर्वश्रेष्ठ कप्तान और टीम है. रोहित शर्मा के लिए मुझे दुःख है कि वह अचानक मोटे हो गए हैं और ठीक से नहीं चल पाते और हिल नहीं सकते हैं।

आपको बता दें यह पहली बार नहीं है कि रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी क्रिकेट जगत के पूर्व खिलाड़ी रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठाते रहते हैं लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस काफी लंबे समय से ठीक नहीं हो पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments