HomeHindi Newsशोयब बशीर के वीजा वाले सवाल को लेकर रोहित शर्मा ने दिया...

शोयब बशीर के वीजा वाले सवाल को लेकर रोहित शर्मा ने दिया हैरान करने वाला जवाब

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। जहां रोहित शर्मा से इंग्लैंड की टीम के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को वीजा न मिलने को लेकर सवाल किया गया जिस पर रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता: रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं। और उनका मजाकिया अंदाज एक बार फिर से देखने मिला जब उनसे शोएब बशीर के वीजा ना मिलने को लेकर सवाल किया गया। रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उसके (बशीर) लिए बुरा महसूस करता हूं। अगर हमारे किसी खिलाड़ी को इंग्लैंड का वीजा नहीं मिलता तो हमें भी बुरा लगता। मैं उसके लिए भी ऐसा ही महसूस करता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मैं आपको और अधिक जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही यहां आ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments