HomeHindi Newsकेएल राहुल के कमबैक को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

केएल राहुल के कमबैक को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पहले टेस्ट मैच से पहले आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उन्होंने टीम को लेकर बात की। उनसे कई तरह के सवाल भी। वहीं एक सवाल भारतीय टीम में कमबैक कर रहे केएल राहुल को लेकर भी किया गया जिस पर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

हम सब केएल राहुल की क्वालिटी को जानते हैं: रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “हर किसी के करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब मैंने कप्तानी शुरू की तो हम उनका सर्वश्रष्ठ निकलवाना चाहते थे। हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दे दिया कि हमें उनसे क्या उम्मीद है। वापसी के बाद उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली जिसमें दक्षिण अफ्रीका में शतक और इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन के आसपास का स्कोर शामिल है। मुझे उम्मीद है कि राहुल ने हैदराबाद में जहां से छोड़ा था, वहीं से आगे बढ़ेंगे। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते। उनके लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि वह अपने करियर को कहां ले जाना चाहते हैं।

आपको बता दें केएल राहुल ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में शानदार शतक भी जड़ा था। लेकिन उसके बाद केएल राहुल का करियर बड़ा उतार चढ़ाव भरा रहा है। केएल राहुल कभी भी उतने कंसिस्टेंट नहीं हो सके हैं कि उनका नाम भी विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ एक सांस में लिया जाए। अब देखना यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ वह किस तरीके का प्रदर्शन करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments