HomeHindi Newsरोहित शर्मा ने किया कंफर्म, रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देंगे दिखाई

रोहित शर्मा ने किया कंफर्म, रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देंगे दिखाई

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यह साफ तौर पर बता दिया है कि 23 जनवरी से मुंबई और जम्मू कश्मीर की टीम के बीच खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा ने यह बात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का जब टीम इंडिया का ऐलान हो रहा था वहां पर कही है। उन्होंने कहा है कि हमारा शेड्यूल हमेशा से पैक रहता है और जब खाली समय होता है तो हम रणजी ट्रॉफी खेलने की कोशिश करते हैं।

साल 2015 के बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. और सोशल मीडिया पर लगातार यह आवाज उठ रही थी कि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए। और फिर बीसीसीआई ने एक गाइडलाइन भी बनाई जिसमें कहा है कि सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। तो अब रोहित शर्मा भी आपको रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे।

आपको बता दे रोहित शर्मा ने आखिरी बार 2015 में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। उस समय रोहित शर्मा की टेस्ट मैचों में जगह पक्की नहीं होती थी। यही वजह थी कि रोहित लगातार रणजी ट्रॉफी खेलने थे और टीम इंडिया में आने की कोशिश कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments