HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में क्रिस गेल का यह बड़ा...

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरा वनडे मुकाबला कल दोपहर 2:30 बजे से खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर भारत तीसरे वनडे मुकाबले में हार जाता है तो भारत 2-0 से सीरीज गवां देगा। वहीं अगर भारतीय टीम की जीत हो जाती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी।

अब तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा रोहित शर्मा दोनों वनडे मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं ऐसे में रोहित शर्मा की फॉर्म रिकॉर्ड तोड़ने का संकेत भी दे रही है हम उसे रिकॉर्ड के बारे में आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि अगर रोहित शर्मा ऐसा कर देते हैं तो क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड टूट जाएगा

2 छक्के छक्के जड़ते ही क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगर इस मैच में 2 छक्के जड़ लेते हैं वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा ने अबतक 264 मैच की 256 पारियों में 330 छक्के जड़े हैं। वहीं गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। उनके 398 मैच की 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments