HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं रोहित शर्मा और...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इन तीन मैचों की वनडे सीरीज और टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है। लेकिन अब एक बड़ी खबर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

रोहित और विराट के रेस्ट करने की आई थी खबर

दरअसल कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद रेस्ट ले सकते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शायद ही खेलते हुए दिखाई दें। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं। और यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले यह वनडे सीरीज खेली जानी है।

आपको बता दें विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल खराब चल रहा है। लेकिन रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन अर्धशतक जड़े थे। लेकिन वहां पर विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल सके थे। ऐसे में इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास फॉर्म में आने का शानदार मौका रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments