HomeHindi Newsरणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, बना सके सिर्फ 3...

रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, बना सके सिर्फ 3 रन

मुंबई और जम्मू कश्मीर की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है और इस रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई की टीम से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं लेकिन रोहित शर्मा के लिए 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में कम बैक कारगर साबित नहीं हुआ और रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर पेवेलियन लौट गए

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में फ्लॉप रोहित शर्मा

मुंबई की टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में 18 गेंद का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद ने लीडिंग एज किया और रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। रोहित के अलावा यशस्वी जयसवाल भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए।

आपको बता दें कि फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मिलकर विपक्षी टीम के गेंदबाज़ों का दिन खराब कर देंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा ही। सबसे पहले स्टार बल्लेबाज यशश्वी जायसवाल पारी के तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर औक़िब नबी के सामने LBW हो गए और फिर रोहित शर्मा ने छठे ओवर की पांचवीं बॉल पर उमर नज़ीर मीर के सामने हथियार डालते हुए पारस दोगरा को अपना कैच थमा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments