HomeHindi Newsऋतुराज गायकवाड़ ने बातों ही बातों में उड़ाया RCB की टीम का...

ऋतुराज गायकवाड़ ने बातों ही बातों में उड़ाया RCB की टीम का मजाक, जमकर वीडियो हो रहा वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड एक फैन इंगेजमेंट इवेंट में गए हुए थे और वहां पर माइक लेकर बातचीत कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर तंज कस दिया है और उनका मजाक उड़ा दिया है। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

दरअसल ऋतुराज गायकवाड माइक लेकर इवेंट में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक से ऋतुराज गायकवाड का माइक खराब हो गया और उसमें आवाज आना बंद हो गई। एंकर ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड का माइक कैसे बंद कर सकते हो? इस पर मजाकिया अंदाज में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि इसमें किसी आरसीबी फैंस का हाथ हो सकता है। ऋतुराज गायकवाड का इतना कहते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा और ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर आरसीबी के फैंस भी जमकर बरसते दिखाई दिए।

https://x.com/CSKYash_/status/1869733043797422367?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1869733043797422367%7Ctwgr%5E98203c1148fe05c2fa73469842b3b95db15c2eb2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fchennai-super-kings-captain-ruturaj-gaikwad-takes-subtle-dig-at-royal-challengers-bangaluru-at-a-promotional-event-159246

आपको बता दें इस साल के आईपीएल में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आमना-सामना हुआ था। तब यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक हुआ था। क्योंकि इस मुकाबले से ही तय होना था कि कौन सी टीम प्लेऑफ में प्रवेश करेगी। और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हराते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली थी तभी से यह राइवलरी और भी ज्यादा खतरनाक हो चुकी हैज और फैंस भी अब इसे काफी ज्यादा मानने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments