HomeHindi Newsगिल से बेहतर बल्लेबाज हैं ऋतुराज गायकवाड़, अमित मिश्रा ने दिया बड़ा...

गिल से बेहतर बल्लेबाज हैं ऋतुराज गायकवाड़, अमित मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभ्मन गिल भारतीय टीम के काफी अच्छे खिलाड़ियों में शुमार है। शुभमन गिल भारत के लिए हर फॉर्मेट में खेलते हैं। लेकिन अब भारतीय टीम के लिए खेल चुके अमित मिश्रा ने शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की तुलना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और साफ तौर पर यह बताया है कि गिल से बेहतर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड हैं।

हर फॉर्मेट में गिल से बेहतर बल्लेबाज हैं ऋतुराज:अमित मिश्रा

भारतीय टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा इन सभी खिलाड़ियों के ऊपर अपनी राय रखी है। वही उनसे ऋतुराज गायकवाड और शुभमन गिल को लेकर सवाल किया गया जिस पर अमित मिश्रा ने अपनी राय रखी है और शुभमन गिल से बेहतर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को बताया है।

मिश्रा ने शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की तुलना को लेकर कहा कि “मुझे ऋतुराज गायकवाड़ शुभमन गिल से बेहतर बल्लेबाज़ नज़र आ रहे हैं। वो पहले अच्छा कर रहे थे इसलिए उनकी तारीफ हो रही थी। अब वो अच्छा नहीं कर रहे, फिर भी उन्हें मौके मिल रहे हैं क्योंकि सभी की (राहुल द्रविड़) अपनी पसंद भी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि “मैं गिल का दुश्मन नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ऋतुराज उनसे बेहतर बल्लेबाज़ हैं क्योंकि उन्होंने बहुत सी परिस्थितियों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रन बनाए हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भी कैप्टन के तौर पर टीम इंडिया के लिए रन बनाए थे। इसलिए वो हमेशा ही एक ऑप्शन हैं और उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए जैसे कि आपने अभी वर्ल्ड कप में यशस्वी जायसवाल को रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments