HomeHindi News8 साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे ऋषभ पंत

8 साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे ऋषभ पंत

भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऋषभ पंत जो की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास नहीं कर सके। अब खबर आई है कि वह रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आएंगे जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से होने जा रही है।

8 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे ऋषभ पंत

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने साल 2016-17 में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था उसके बाद वह कभी भी रणजी ट्रॉफी खेलते नजर नहीं आए। लेकिन अब वह जरूर खेलते नजर आएंगे।

जब पंत को लेकर DDCA सेक्रेटरी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, हां पंत ने अगले रणजी मुकाबले के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है, वह सीधा राजकोट में टीम के साथ जुड़ेंगे। “विराट कोहली के बारे में, हम चाहते हैं कि वह खेलें लेकिन हमें उनसे कोई जवाब नहीं आया है, जबकि हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है और इसलिए वह उपलब्ध नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments