HomeSportsBGT Seriesऋषभ पंत को गेम को इज्जत देनी चाहिए, सुनील गावस्कर ने दिया...

ऋषभ पंत को गेम को इज्जत देनी चाहिए, सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर ने कहा है कि ऋषभ पंत अगर यह काम कर लेंगे तो फिर वह भी रन बना सकते हैं। सुनील गावस्कर का मानना है की सबसे पहले तो ऋषभ पंत को गेम को इज्जत देनी होगी।

ऋषभ पंत को सब की तरह क्रीज पर समय बिताना होगा: सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि ” ऋषभ पंत को सब की तरह पहले आधे घण्टे का सम्मान करना होगा। ऋषभ पंत को पिच में टिकना होगा। ऋषभ पंत जब क्रीज पर आते हैं तो उन्हें गेम को इज्जत देनी होगी फिर चाहे कैसी भी कंडीशन हो।

आपको बता दें ऋषभ पंत अब तक शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में बिल्कुल भी रन नहीं बना सके हैं और सुपर फ्लॉप रहे हैं। ऋषभ पंत इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे जिससे सबसे ज्यादा उम्मीद थी कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाएंगे। लेकिन अब तक ऋषभ पंत अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में नाकाम साबित हुए हैं और टीम इंडिया को इसका खासा नुकसान भी हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments