HomeHindi NewsDelhi Newsरिजिजू बोले-मोदी को मुसलमानों की चिंता.. सिब्बल ने की यह भविष्यवाणी

रिजिजू बोले-मोदी को मुसलमानों की चिंता.. सिब्बल ने की यह भविष्यवाणी

आज वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया जाएगा। वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह बिल देशहित में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मुसलमान ही नहीं बल्कि पूरा देश इसका समर्थन करेगा। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे राजनीतिक कारण से विरोध कर रहे हैं। मैं सदन में तर्क रखूंगा।

सबसे ज्यादा गरीब मुसलमानों की संख्या हिंदुस्तान में

उन्होंने कहा कि मैं यह भी चाहता हूं कि यदि कोई विरोध कर रहा है तो वह तर्क के आधार पर विरोध करे और एक-एक तर्क का हम समुचित जवाब देंगे। हम बहुत सोच-समझकर और तैयारी के साथ यह बिल ला रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब मुसलमानों की संख्या हिंदुस्तान में हैं जिसकी चिंता हमारी सरकार और पीएम मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देशहित में है और मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध करूंगा इसका समर्थन करें।

कपिल सिब्बल ने कहा-जेडीयू ने पक्ष में वोट किया तो..

वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आज तय हो जाएगा कि इस देश में कौन सी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है। बिहार में चुनाव है और अगर जेडीयू ने बिल के पक्ष में वोट दिया तो वे चुनाव हार जाएंगे। हो सकता है कि वे वॉकआउट कर लें, ताकि बीजेपी को इसे पास करने का मौका मिल जाए। चिराग पासवान भी ऐसा ही कर सकते हैं। विपक्ष इस बिल के खिलाफ वोट करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments