HomeHindi NewsHimachal News7 राज्यों की 13 सीटों के नतीजे.. जानें कौन किस पर भारी

7 राज्यों की 13 सीटों के नतीजे.. जानें कौन किस पर भारी

देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। पंजाब की जालंधर सीट पर आप के मोहिंदर भगत 23189 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। मप्र की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी के कमलेश शाह 2339 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस पिछड़ रही है। पश्चिम बंगाल में टीएम और बीजेपी के बीच चार सीटों पर कड़ी टककर देखने को मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों में से देहरा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। हालांकि शुरुआती रुझान में वे पिछड़ रही हैं। तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट से डीएमके उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments