चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि उनका कार्यकाल 2027 तक था। एक और चुनाव आयुक्त के सेवानिवृत्त होने पर अब चुनाव का जिम्मा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर आ गया है। अरुण गोयल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि कहीं वे बीजेपी में तो नहीं जा रहे।
लोकतंत्र हो रहा कमजोर
कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया जिससे मेरे मन में 3 कारण आए हैं। क्या उनके और मुख्य चुनाव आयुक्त में मतभेद आ गए हैं? क्या उनके और मोदी सरकार में कुछ मतभेद आ गए हैं। मन ये भी आया कि अभी-अभी कोलकाता हाईकोर्ट के जज इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। क्या इन्होंने भी भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के लिए इस्तीफा दिया है। अगले कुछ दिन में स्पष्टीकरण तो आएगा लेकिन मन में ये सवाल उठे हैं। दोनों सवाल हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है। ये एक तरह से लोकतंत्र पर आक्रमण है। वहीं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा दे दिया है। इस चुनाव आयोग में क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि भारत सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती।
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा.. कांग्रेस ने पूछा-क्या बीजेपी में जा रहे?
RELATED ARTICLES