HomeHindi NewsDelhi Newsवन नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट पेश.. जानें कब तक हो सकता...

वन नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट पेश.. जानें कब तक हो सकता है लागू

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। रिपोर्ट में 18 हजार पन्ने हैं और 8 कालखंड हैं। केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन को 2029 तक लागू करना चाहती है। अगर ऐसा हुआ तो 5 साल में एक बार केंद्र और राज्यों के चुनाव होंगे। इसके लिए सरकार को संविधान में बदलाव करना होगा। सरकार का तर्क है कि इससे समय और धन की बचत होगी। बार-बार आचार संहिता लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments