HomeHindi NewsRCB की ओपनिंग जोड़ी का हुआ खुलासा,कोच ने किया कंफर्म

RCB की ओपनिंग जोड़ी का हुआ खुलासा,कोच ने किया कंफर्म

आईपीएल 2025 शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है। लेकिन हर फैंस को इंतजार है कि जिस तरीके से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस मेगा ऑक्शन में अपनी टीम बनाई है तो उनकी टीम का कॉम्बिनेशन क्या रहेगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी कौन करेगा। क्योंकि साल 2024 के आईपीएल में कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ विराट कोहली ओपनिंग बल्लेबाजी करते थे। लेकिन इस साल डुप्लेसी को आरसीबी की टीम ने रिटेन नहीं किया है।

आरसीबी के कोच ने किया कंफर्म यह दो खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने यह साफ कर दिया है कि आईपीएल 2025 के सीजन में विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। फिल सॉल्ट आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेले थे और उन्होंने हर मुकाबले में पावर प्ले में दमदार बल्लेबाजी की थी और टीम को कई मुकाबले जिताये थे। ऐसे में आरसीबी की टीम भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कप जीती थी और शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। ऐसे में एक तगड़ा कांबिनेशन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने हासिल कर लिया है और आईपीएल 2025 में दोनों से रनों की बारिश देखने मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments