HomeHindi NewsRCB ने जीता टॉस, यह किया फैसला

RCB ने जीता टॉस, यह किया फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो टीम ने एक बदलाव किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अल्जारी जोसेफ के स्थान पर रीस टॉपली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की बात की जाए तो मोहसिन खान के स्थान पर यश ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासतौर पर बेंगलुरु की टीम के लिए, क्योंकि बेंगलुरु की टीम अब तक तीन मुकाबले में दो मुकाबले हार चुकी है ऐसे में हर हाल में टीम को जीत चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments