HomeHindi Newsमुंबई के खिलाफ हार के बाद RCB की टीम को लगा बड़ा...

मुंबई के खिलाफ हार के बाद RCB की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है अगले मैच से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस की टीम के सामने रखा था लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने बच्चों की तरह रन बनाते हुए आरसीबी की टीम को एक तरफ़ा अंदाज में हराया है। और इस मुकाबले में एक बड़ा झटका आरसीबी की टीम को लग गया है।

ग्लेन मैक्सवेल को लगी चोट

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के स्टार खिलाड़ी और खराब फार्म से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल को इस मुकाबले में चोट अंगूठे में लग गई है। सूर्य कुमार यादव का कैच लेते वक्त ग्लेन मैक्सवेल को अंगूठे में चोट लग गई और उसके बाद वह सीधा मैदान छोड़कर बाहर चले गए। और अब खबर आ रही है कि ग्लेन मैक्सवेल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments